सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,200 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 92.15 पॉइंट की बढ़त के साथ 18
- 197.45 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 327.05 अंक की बढ़त के साथ 61
- 167.79 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (02 जनवरी 2023, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 327.05 अंक यानी कि 0.54% की बढ़त के साथ 61,167.79 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 92.15 पॉइंट यानी कि 0.51% की बढ़त के साथ 18,197.45 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 207.22 अंक यानी कि 0.34% की बढ़त के साथ 61,047.96 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 57.25 पॉइंट यानी कि 0.32% की बढ़त के साथ 18,162.55 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (30 दिसंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 293.14 अंक यानी कि 0.48% गिरावट के साथ 60,840.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 85.70 पॉइंट यानी कि 0.47% गिरावट के साथ 18,105.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   2 Jan 2023 4:15 PM IST