सेंसेक्स 303 अंक बढ़त पर बंद हुआ, निफ्टी 17,950 के करीब

- निफ्टी 98.40 अंक बढ़त के साथ 17
- 956.60 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 303.15 अंक बढ़कर 60
- 261.18 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (13 जनवरी 2023, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 303.15 अंक यानी कि 0.51% बढ़कर 60,261.18 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 98.40 अंक यानी कि 0.55% बढ़त के साथ 17,956.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 125.14 अंक यानी कि 0.21% नीचे 59832.89 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 34.10 अंक यानी कि 0.19% नीचे 17824.10 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 147.47 अंक यानी कि 0.25% गिरकर 59,958.03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 37.50 पॉइंट यानी कि 0.21% गिरकर 17,858.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   13 Jan 2023 4:37 PM IST