सेंसेक्स 1,181 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,300 के ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 321.50 अंक ऊपर 18
- 349.70 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 1
- 181.34 अंक बढ़कर 61
- 795.04 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (11 नवंबर 2022, शुक्रवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1,181.34 अंक यानी कि 1.95% बढ़कर 61,795.04 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 321.50 अंक यानी कि 1.78% ऊपर 18,349.70 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 827.54 अंक यानी कि 1.37% बढ़कर 61441.24 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 241.00 अंक यानी कि 1.34% ऊपर 18269.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (10 नवंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और
शाम को गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 419.85 अंक यानी कि 0.69% नीचे 60,613.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128.80 अंक यानी कि 0.71% की गिरावट के साथ 18,028.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   11 Nov 2022 4:59 PM IST