सेंसेक्स 104 अंक ऊपर बंद हुआ, निफ्टी 17600 के करीब

- निफ्टी 12.35 अंक की बढ़त के साथ 17
- 576.30 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 104.25 अंक ऊपर 59
- 307.15 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (21 अक्टूबर 2022, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 104.25 अंक यानी कि 0.18% ऊपर 59,307.15 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.35 अंक यानी कि 0.07% की बढ़त के साथ 17,576.30 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 236.51 अंक यानी कि 0.40% ऊपर 59,439.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 59.50 अंक यानी कि 0.34% की बढ़त के साथ 17,623.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (19 अक्टूबर 2022, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 146.59 अंक यानी कि 0.25% की बढ़त के साथ 59,107.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 25.30 अंक यानी कि 0.14% की बढ़त के साथ 17,512.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   21 Oct 2022 4:06 PM IST