सेंसेक्स 671 अंक गिरा, निफ्टी 17,400 के करीब बंद

- निफ्टी 176.70 अंक नीचे 17
- 412.90 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 671.15 अंक नीचे 59
- 135.13 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (10 मार्च 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 671.15 अंक यानी कि 1.12% नीचे 59,135.13 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 176.70 अंक यानी कि 1.00% नीचे 17,412.90 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 655.09 अंक यानी कि 1.10% नीचे 59,151.19 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 179.60 अंक यानी कि 1.02% नीचे 17,410 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (09 मार्च 2023, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 541.81 अंक गिरकर 59,906.28 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 164.80 अंक गिरकर 17,589.60 पर बंद हुआ था।
Created On :   10 March 2023 3:55 PM IST