सेंसेक्स 636 अंक गिरा, निफ्टी 18,100 के नीचे बंद हुआ

- निफ्टी 189.60 पॉइंट की गिरावट के साथ 18
- 042.95 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 636.75 अंक की गिरावट के साथ 60
- 657.45 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (04 जनवरी 2023, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 636.75 अंक यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 60,657.45 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 189.60 पॉइंट यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 18,042.95 पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 56.11 अंक यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 61238.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.80 पॉइंट यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 18215.70 पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (03 जनवरी 2023, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 126.41 अंकों यानी कि 0.21% की बढ़त के साथ 61,294.20 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 35.10 अंक यानी कि 0.19% की बढ़त के साथ 18,232.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   4 Jan 2023 4:03 PM IST