सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 18,200 के करीब बंद

- निफ्टी 186.20 अंक की गिरावट के साथ 18
- 199.10 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 635.05 अंक नीचे 61
- 067.24 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (21 दिसंबर 2022, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 635.05 अंक यानी कि 1.03% नीचे 61,067.24 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 186.20 अंक यानी कि 1.01% प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,199.10 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 167.39 अंक की बढ़त के साथ 61869.68 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 53.30 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 18438.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (20 दिसंबर 2022, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 103.90 अंक नीचे 61,702.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 35.15 पॉइंट की गिरावट के साथ 18,385.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   21 Dec 2022 3:44 PM IST