सेंसेक्स 419 अंक गिरा, निफ्टी 18,100 के नीचे बंद हुआ

- निफ्टी 128.80 अंक की गिरावट के साथ 18
- 028.20 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 419.85 अंक नीचे 60
- 613.70 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (10 नवंबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 419.85 अंक यानी कि 0.69% नीचे 60,613.70 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 128.80 अंक यानी कि 0.71% की गिरावट के साथ 18,028.20 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 302.97 अंक यानी कि 0.50% नीचे 60730.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 95.80 अंक यानी कि 0.53% की गिरावट के साथ 18061.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (09 नवंबर 2022, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 151.60 अंक यानी कि 0.25% नीचे 61,033.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.80 अंक यानी कि 0.25% की गिरावट के साथ 18,157.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   10 Nov 2022 3:48 PM IST