सेंसेक्स 398 अंक, निफ्टी 17,000 के नीचे बंद हुआ

- निफ्टी 131.85 अंकों की गिरावट के साथ 16
- 945.05 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 398.18 गिरकर 57
- 527.10 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (24 मार्च 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 398.18 अंक यानी कि 0.69% गिरकर 57,527.10 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 131.85 अंकों यानी कि 0.77% की गिरावट के साथ 16,945.05 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 129.66 अंक यानी कि 0.22% चढ़कर 58,054.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17.20 अंकों यानी कि 0.10% की बढ़त के साथ से 17,094.10 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (23 मार्च 2023, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 289.31 अंक यानी कि 0.50% नीचे 57,925.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 75.00 अंक यानी कि 0.44% नीचे 17,076.90 के स्तर पर बंद हुआ।
Created On :   24 March 2023 3:53 PM IST