सेंसेक्स 380 अंक गिरा, निफ्टी 18,500 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 112.75 अंक गिरकर 18
- 496.60 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 389.01 अंक गिरकर 62
- 181.67 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (09 दिसंबर 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 389.01 अंक यानी कि 0.62% गिरकर 62,181.67 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 112.75 अंक यानी कि 0.61% गिरकर 18,496.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 122.80 अंक यानी कि 0.20% बढ़त के साथ 62693.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 37.30 अंक यानी कि 0.20% बढ़कर 18646.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (08 दिसंबर 2022, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 160.00 अंक यानी कि 0.26% बढ़कर 62,570.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 48.85 पॉइंट यानी कि 0.26% की बढ़त के साथ 18,609.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   9 Dec 2022 3:36 PM IST