सेंसेक्स 337 अंक गिरा, निफ्टी 17,050 के करीब बंद

- निफ्टी 111.00 अंक नीचे 17
- 043.30 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 337.66 अंक नीचे 57
- 900.19 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर एशियाई बाजारों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (14 मार्च 2023, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 337.66 अंक यानी कि 0.58% नीचे 57,900.19 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 111.00 अंक यानी कि 0.65% नीचे 17,043.30 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 114.36 अंक यानी कि 0.20% नीचे 58,123.49 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 32 अंक यानी कि 0.19% नीचे 17,122.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 897.28 अंक यानी कि 1.52% गिरकर 58,237.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 258.60 अंक यानी कि 1.49% की गिरावट के साथ 17,154.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   14 March 2023 3:53 PM IST