सेंसेक्स 326 अंक गिरा, निफ्टी 17,300 के करीब बंद हुआ

- सेंसेक्स 326.23 अंक की गिरावट के साथ 58
- 962.12 पर बंद हुआ
- निफ्टी 88.75 पॉइंट की गिरावट के साथ 17
- 303.95 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (28 फरवरी 2023, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 326.23 अंक यानी कि 0.55% की गिरावट के साथ 58,962.12 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 88.75 पॉइंट यानी कि 0.51% की गिरावट के साथ 17,303.95 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 4.37 अंक यानी कि 0.01% की गिरावट के साथ 59,283.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 3.90 पॉइंट यानी कि 0.02% की गिरावट के साथ 17,388.80 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (27 फरवरी 2023, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 175.58 अंक यानी कि 0.30% नीचे 59,288.35 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 73.10 अंक यानी कि 0.42% नीचे 17,392.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   28 Feb 2023 3:48 PM IST