सेंसेक्स 293 अंक गिरा, निफ्टी 18,100 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 85.70 पॉइंट गिरावट के साथ 18
- 105.30 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 293.14 अंक गिरावट के साथ 60
- 840.74 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार वर्ष 2022 के आखिरी कारोबारी सत्र और कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (30 दिसंबर 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 293.14 अंक यानी कि 0.48% गिरावट के साथ 60,840.74 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 85.70 पॉइंट यानी कि 0.47% गिरावट के साथ 18,105.30 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 159.78 अंक यानी कि 0.26% बढ़कर 61293.66 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.50 पॉइंट यानी कि 0.24% बढ़कर 18234.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (29 दिसंबर 2022, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 223.60 अंकों यानी कि 0.37% की बढ़त के साथ 61,133.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 68.50 अंकों यानी कि 0.38% की बढ़त के साथ 18,191.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   30 Dec 2022 4:07 PM IST