सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 17,800 के नीचे बंद हुआ

- निफ्टी 85.60 पॉइंट की गिरावट के साथ 17
- 770.90 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 250.86 अंक गिरकर 60
- 431.84 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (13 फरवरी 2023, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 250.86 अंक यानी कि 0.41% गिरकर 60,431.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 85.60 पॉइंट यानी कि 0.48% की गिरावट के साथ 17,770.90 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 6.48 अंक यानी कि 0.01% बढ़कर 60,689 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.20 पॉइंट यानी कि 0.01% बढ़कर 17,857 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (09 फरवरी 2023, गुरुवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 142.43 अंक यानी कि 0.23% बढ़कर 60,806.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 21.75 अंक यानी कि 0.12% बढ़कर 17,893.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   13 Feb 2023 3:41 PM IST