सेंसेक्स 236 अंक गिरा, निफ्टी 18,000 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 80.20 पॉइंट की गिरावट के साथ 18
- 027.65 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 236.66 अंक की गिरावट के साथ 60
- 621.77 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (20 जनवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 236.66 अंक यानी कि 0.39% की गिरावट के साथ 60,621.77 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 80.20 पॉइंट यानी कि 0.44% की गिरावट के साथ 18,027.65 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 7.58 अंक यानी कि 0.01% की गिरावट के साथ 60850.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.50 पॉइंट यानी कि 0.01% की गिरावट के साथ 18106.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (19 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बंद होते समय भी गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 187.31 अंक यानी कि 0.31% नीचे 60,858.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 57.50 पॉइंट यानी कि 0.32% नीचे 18,107.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   20 Jan 2023 3:51 PM IST