सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 17,700 के ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 43.10 अंक की गिरावट के साथ 17
- 721.50 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 220.86 अंक प्रतिशत की गिरावट के साथ 60
- 286.04 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (07 फरवरी 2023, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 220.86 अंक यानी कि 0.37% प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,286.04 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.10 अंक यानी कि 0.24% फीसदी की गिरावट के साथ 17,721.50 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 3.64 अंक यानी कि 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,503.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.60 अंक यानी कि 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 17,763 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (06 फरवरी 2023, सोमवार) गिरावट के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 334.98 अंक यानी कि 0.55% नीचे 60,506.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.45 अंक यानी कि 0.50% नीचे 17,764.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   7 Feb 2023 3:50 PM IST