सेंसेक्स में 139 अंकों की गिरावट, निफ्टी 17,500 के ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 43.05 पॉइंट की गिरावट के साथ 17
- 511.25 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 139.18 अंक गिरकर 59
- 605.80 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (23 फरवरी 2023, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 139.18 अंक यानी कि 0.23% गिरकर 59,605.80 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.05 पॉइंट यानी कि 0.25% की गिरावट के साथ 17,511.25 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 39.24 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 59,784.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.70 पॉइंट यानी कि 0.04% बढ़कर 17,561 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 927.74 अंक यानी कि 1.53% की गिरावट के साथ 59,744.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 272.40 पॉइंट यानी कि 1.53% की गिरावट के साथ 17,554.30 पर बंद हुआ था।
Created On :   23 Feb 2023 3:56 PM IST