सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 पर बंद हुआ

- निफ्टी 30.15 अंक नीचे 18
- 052.70 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 69.68 अंक नीचे 60
- 836.41 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (03 नवंबर 2022, गुरुवार) को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 69.68 अंक यानी कि 0.11% नीचे 60,836.41 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.15 अंक यानी कि 0.17% नीचे 18,052.70 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 18,000 के करीब खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (02 नवंबर 2022, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 215.26 अंक यानी कि 0.35% नीचे 60,906.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 62.55 अंक यानी कि 0.34% नीचे 18,082.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   3 Nov 2022 3:48 PM IST