शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 874 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,600 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 287.60 पॉइंट नीचे 17
- 604.35 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 874.16 अंक नीचे 59
- 330.90 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (27 जनवरी 2023, शुक्रवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 874.16 अंक यानी कि 1.45% नीचे 59,330.90 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 287.60 पॉइंट यानी कि 1.61% नीचे 17,604.35 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 237.99 अंक यानी कि 0.40% नीचे 59967.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 60.20 पॉइंट यानी कि 0.34% नीचे 17831.80 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (25 जनवरी 2023, बुधवार) में बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 773.69 अंक यानी कि 1.27% नीचे 60,205.06 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 226.35 अंक यानी कि 1.25% नीचे 17,891.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   27 Jan 2023 3:43 PM IST