स्पाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 51 अंक गिरा, निफ्टी 18,497 पर बंद हुआ

- निफ्टी 0.55 अंक नीचे 18
- 497.15 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 51.10 अंक नीचे 62
- 130.57 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (12 दिसंबर 2022, सोमवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 51.10 अंक यानी कि 0.082% नीचे 62,130.57 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.55 अंक यानी कि 0.0030% नीचे 18,497.15 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 431.33 अंक यानी कि 0.69% नीचे 61750.34 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 122 अंक यानी कि 0.66% नीचे 18374.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते सत्र (09 दिसंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 389.01 अंक यानी कि 0.62% गिरकर 62,181.67 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 112.75 अंक यानी कि 0.61% गिरकर 18,496.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   12 Dec 2022 4:15 PM IST