सेंसेक्स 317 अंक नीचे बंद हुआ, निफ्टी 18,000 के नीचे

- निफ्टी 91.65 पॉइंट नीचे 17
- 944.20 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 316.94 अंक नीचे 61
- 002.57 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (17 फरवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 316.94 अंक यानी कि 0.52% नीचे 61,002.57 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 91.65 पॉइंट यानी कि 0.51% नीचे 17,944.20 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 321.96 अंक यानी कि 0.53% नीचे 60,997.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 85.80 पॉइंट यानी कि 0.48% नीचे 17,950 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (16 फरवरी 2023, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 44.42 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 61,319.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 20.00 पॉइंट यानी कि 0.11% बढ़कर 18,035.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   17 Feb 2023 3:54 PM IST