सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हुए बंद

- निफ्टी 13.45 पॉइंट बढ़कर 16
- 985.60 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 78.94 अंक की मामूली बढ़त के साथ 57
- 634.84 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (16 मार्च 2023, गुरुवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 78.94 अंक यानीकि 0.14% की मामूली बढ़त के साथ 57,634.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.45 पॉइंट यानी कि 0.08% बढ़कर 16,985.60 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 90.13 अंक यानीकि 0.16% की गिरावट के साथ 57,465.77 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.20 पॉइंट यानी कि 0.14% की गिरावट के साथ 16,949 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (15 मार्च 2023, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 344.29 अंक यानी कि 0.59% नीचे 57,555.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 71.15 अंक यानी कि 0.42% गिरावट के साथ 16,972.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   16 March 2023 4:32 PM IST