Sona - Chandi Ka Bhav: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
  • 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है
  • चांदी का भाव 97,900 रुपए प्रति किलोग्राम तक आ गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस के पर्व सोना-चांदी (Gold- Silver) की खरीदी काफी शुभ मानी जाती है और इसलिए इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर य​ह कि, इस पर्व से पहले ही भारतीय सर्राफा बाजार में सोना (Gold) और चांदी (Gold) की कीमतों में गिरावट आई है। आज (28 अक्टूबर 2024, सोमवार) को सोने की कीमत में 200 रुपए तक की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 80500 रुपए प्रति ग्राम के नीचे आ गई है। वहीं चांदी की कीमत भी बीते शुक्रवार के मुकाबले करीब 4000 रुपए तक नीचे आ गई है।

रेट में करेक्शन के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

73,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

80,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

73,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

80,280 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

73,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

80,280 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

73,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

80,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

73,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

80,330 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चेन्नई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

72,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

79,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

73,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

80,280 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

73,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

80,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बीते शुक्रवार की सुबह के मुकाबले यदि चांदी का रेट देखा जाए तो आज करीब 4000 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद चांदी का भाव 1,01,900 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 97,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

Created On :   28 Oct 2024 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story