Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, जानिए आज क्या हैं गोल्ड- सिल्वर के रेट

- 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 91,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में शादी सीजन के बाद लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सप्ताह के दूसरे दिन (24 दिसंबर 2024, मंगलवार) गोल्ड और सिल्वर दोनों के ही रेट में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन यानि कि सोमवार की सुबह की की तुलना में सोना (Gold) 150 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। वहीं सिल्वर के रेट भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक कम हुए हैं।
आज के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तक आ गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
70,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
70,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
70,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,050 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
70,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
यदि चांदी का रेट देखा जाए तो बीते सत्र सोमवार की सुबह के मुकाबले मंगलवार को चांदी के रेट में लगभग 100 रुपए तक की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 91,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   24 Dec 2024 11:36 AM IST