Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ, जानिए गोल्ड- सिल्वर के लेटेस्ट रेट

- 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,940 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 88525 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सप्ताह के तीसरे दिन (18 दिसंबर 2024, बुधवार) भी गोल्ड और सिल्वर के रेट में गिरावट देखने को मिली है। कल मंगल की सुबह की तुलना में सोना (Gold) मामूली सस्ता हुआ है। आज के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,940 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर तक आ गई है।
यदि चांदी (Silver) का रेट देखा जाए तो बीते कल यानि कि मंगलवार की सुबह के मुकाबले बुधवार को चांदी 990 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 88525 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
78,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,890 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
78,040 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
71,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
77,940 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कैसे करें असली सोने की पहचान?
सोना खरीदते समय आप असली या नकली की पहचान कर तुरंत सकते हैं। इसके लिए आपको उसका हॉलमार्क देखना होता है। यदि सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। वहीं हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध है। इसी तरह यदि हॉलमार्क 750 है तो ऐसा सोना 75.0 प्रतिशत शुद्ध होता है। वहीं यदि हॉलमार्क 916 है तो यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध माना जाता है। जबकि, 990 हॉलमार्क है तो समझ लीजिए यह सोना 99.0 प्रतिशत शुद्ध है। लेकिन इसका हॉलमार्क 999 है आप जिस सोना को खरीदने वाले हैं वह 99.9 प्रतिशत शुद्ध होने की गारंटी देता है।
Created On :   18 Dec 2024 11:44 AM IST