Fuel Price Update: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी या घटे दाम, यहां जानें आज के लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई तेजी या घटे दाम, यहां जानें आज के लेटेस्ट रेट
  • महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 40 पैसे तक महंगा हुआ
  • बिहार के कई शहरों में पेट्रोल 9 पैसे तक महंगा
  • यूपी के कई शहरों में पेट्रोल 23 पैसे तक सस्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए तेल के नए रेट अपडेट किए जाते हैं। इसी क्रम में देश भर में आज (21 जून 2024, शुक्रवार) के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Prices) जारी कर दी गई हैं। जिसके अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देखा जाए तो, करीब 3 सालों में ईंधन के दाम में सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी ओर से कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन, देश के अलग- अलग राज्यों में वैट सहित अन्य लोकल बॉडी टैक्स व्यवस्था होती है। ऐसे में कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में मामूली उतार- चढ़ाव देखा जाता है। फिलहाल, जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

इन शहरों में बदल गईं कीमतें

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई आज की ईंधन की कीमतों को देखें तो, महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली है। यहां पेट्रोल और डीजल के दाम 40 पैसे तक बढ़े हैं। वहीं बिहार में पेट्रोल 9 पैसे तक महंगा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत में 8 पैसे तक की बढ़त देखी गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राज्स्थान, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा,आंध्र प्रदेश, असम, तेलंगाना, तामिलनाडु, जम्मू और केरल में भी पेट्रोल- डीजल के रेट बढ़े हैं।

वहीं कुछ राज्यों में मामूली गिरावट ईंधन के रेट में आई है। इनमें कर्नाटक, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, गोवा, झरखंड, पंजाब और उप्र शामिल है। यूपी में आज पेट्रोल 23 पैसे प्रति लीटर तक सस्त हुआ है। वहीं डीजल का भाव भी 26 पैसे तक नीचे आया है।

इन शहरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 92.15 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.94 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 90.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.75 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.43 रुपए प्रति लीटर है।

Created On :   21 Jun 2024 5:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story