Gold Silver Prices Today: पितृपक्ष में सोना हुआ सस्ता- चांदी की कीमतों में भी आई बड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

aaj ka sonei ka bhav
  • आज सोना और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली है
  • सोने की कीमत में 170 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट
  • चांदी के भाव में 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही सोना- चांदी (Gold- Silver) के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। आज (18 सितंबर 2024, बुधवार) बाजार के खुलते ही सोने की कीमत में 170 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं चांदी के भाव में भी 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की जबरदस्त कमी आई है।

आपको बता दें कि, पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने का भाव 2.21% तक बढ़ा है। वहीं पिछले दस दिनों में पीली धातु का रेट 2.23% बढ़ा है। जबकि, चांदी की कीमतों में वर्तमान में इन दिनों में कमी देखी गई है। फिलहाल, जानते हैं आज के ताजा रेट...

क्या हैं चांदी के रेट?

बाजार खुलने के साथ ही बुधवार को चांदी के कीमत में 1000 रुपए तक की गिरावट आई, जिसके बाद इसकी कीमत 92000 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले 17 सितंबर को चांदी का रेट 93000 रुपए प्रति किलो था।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

6,665 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

6,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

6,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चेन्नई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

6,850 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल और इंदौर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

68 ,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

74, 780 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

हैदराबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

68, 500 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

74, 730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

Created On :   18 Sept 2024 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story