सॉफ्टवेयर अपडेट: सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए जारी किया लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट, जानें क्या है खास

  • गैलेक्सी एस23 सीरीज के लिए है लेटेस्ट अपडेट
  • नए सॉफ्टवेयर अपडेट का लगभग 400MB है
  • इस अपडेट में कोई भी खास बदलाव नहीं हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-14 06:39 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट बीते साल लॉन्च की गई गैलेक्सी एस23 सीरीज (Galaxy S23 series) के लिए है। जिसके तहत गैलेक्सी एस 23 (S23), गैलेक्सी एस23 प्लस (Galaxy S23+) और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा (Galaxy S23 Ultra) मॉडल आते हैं। नए सॉफ़्टवेयर अपडेट का डाउनलोड आकार लगभग 400MB है और सिक्योरिटी को नए फरवरी 2024 पैच में अपग्रेड करता है। इस अपडेट में क्या कुछ नया है, कैसे इसे डाउनलोड कर सकते हैं और क्या मिलेंगे बदलाव? आइए जानते हैं...

क्या हुए बदलाव

नया सुरक्षा पैच अधिक सुरक्षित डिवाइस सुनिश्चित करता है। हालांकि, नए अपडेट के साथ परफोर्मेंस को लेकर किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। नया सिक्योरिटी अपडेट भारतीय ग्राहकों के लिए ही रोलआउट हुआ है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉइड 14 ओएस आधारित वन यूआई 6 कस्टम स्किन के लिए बिल्ड नंबर S918BXXS3BXAD/S918BOXM3BWJM/S918BXXS3BXA2 के साथ आया है। बता दें कि, इन फ्लैगशिप हैंडसेट्स को पहले भी पिछले महीने जनवरी 2024 सुरक्षा पैच अपडेट दिया गया था।

कैसे करें डाउनलोड

- सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज में नया सुरक्षा अपग्रेड जांचने के लिए "सेटिंग्स" में जाएं।

- इसके बाद "सॉफ्टवेयर अपडेट" पर जाएं।

- यदि आपके हैंडसेट पर कोई अपडेट आया है तो यहां दिखाई देगा।

- नए अपडेट की जानकारी नजर आए तो, यहां "डाउनलोड और इंस्टॉल" पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद यह अपडेट इंस्टॉल हो जाएगा।

- ध्यान रहे अपडेट से पहले अपने डेटा बैलेंस को जांच लें, यह अपडेट 400MB का है।

Tags:    

Similar News