हर घर तिरंगा यात्रा: शुजालपुर में एक ही समय निकली दो तिरंगा यात्राएं, मंत्री परमार ने झंडा को बताया राष्ट्रीय अभिमान का प्रतीक

  • यात्रा करीब 3 किमी पैदल चल कर कॉलेज ग्राउंड पहुंची
  • सिटी इलाके के बालक उमावि परिसर से तिरंगा यात्रा 9.15 बजे शुरू हुई
  • तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों के साथ देशभक्ति गीत सुनाई दिए

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-13 13:20 GMT

डिजिटल डेस्क, शुजालपुर। आज दिनांक 13 अगस्त 2024 वार मंगलवार को नगर पालिका शुजालपुर के तत्वाधान में हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की विद्यार्थी तथा मां शारदा सी एम राइज विद्यालय शुजालपुर के एनसीसी कडेट व जेएनस महाविद्यालय शुजालपुर के एनसीसी कडेट ने सहभागिता की। मंडी इलाके के श्री राम मंदिर से और सिटी इलाके के बालक उमावि परिसर से तिरंगा यात्रा 9.15 बजे शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों के साथ देशभक्ति गीत सुनाई दिए। यात्रा करीब 3 किमी पैदल चल कर कॉलेज ग्राउंड पहुंची। इस तरह सिटी इलाके से यात्रा यहां पहुंची।

तिरंगा यात्रा 3 किलोमीटर के पैदल मार्च के बाद जेएनस कॉलेज शुजालपुर में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार साहब के उद्बोधन एवं शपथ ग्रहण के साथ समाप्त हुई। मां शारदा सी एम राइज विद्यालय शुजालपुर की एनसीसी आर्मी विंग के 63 कैडेट्स ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मंडी इलाके से कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, एसडीएम अर्चना कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी हाथों में तिरंगा लिए इस यात्रा की आगवानी करते दिखे।

 शुजालपुर में आज मंडी व सिटी से एक ही समय दो तिरंगा यात्राएं निकली। तिरंगा यात्राओं का एक साथ शासकीय जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में समापन हुआ। एक साथ करीब 3 हजार लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज साथ लेकर आयोजन में सहभागिता की। घर, दुकान, वाहनों पर भी अभियान का जोश दिखा।

 समापन समारोह में मौजूद मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि यह सिर्फ एक झंडा नही, बल्कि राष्ट्र का वह अभिमान है, जिसके लिए लाखो शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह ध्वज उस आजादी का प्रतीक है, जिसके कारण हम निर्भीक होकर एक लोकतांत्रिक देश में आज स्वतंत्रता से जीवन व्यतीत कर रहे है। मंत्री परमार ने तिरंगा ध्वज फहराने के साथ उसके सम्मान को ध्यान रखते हुए नियमों का पालन करने की बात भी कही। 

Tags:    

Similar News