मध्यप्रदेश: 57 लाख की लागत से निर्मित होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, विधायक पन्ना ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

  • अजयगढ़ में बनेगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स
  • पन्ना विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने किया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
  • विधायक ने अजयगढ़ नगर एवं क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो की सराहना की

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-21 20:45 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर परिषद अजयगढ द्वारा 21 अक्टूबर को आयोजित लोकापर्ण समारोह के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के परिसर मेंपन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर परिषद के विभिन्न निर्माण कार्यों का लगभग 2 करोड की लागत से निर्मित निर्माण कार्यों का लोकापर्ण कि गया। वहीं 57 लाख से निर्मित होने वाले सुलभ काम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेन्द्र प्रताप सिंह विधायक पन्ना का स्वागत नगर परिषद के अध्यक्ष सरोज गुप्ता सीता ने पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया। सीएमओ नगर परिषद राजेन्द्र सिंह द्वारा फूल-मालाओं से किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे परमार का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा मंचासीन अतिथियों का स्वागत नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सरोज गुप्ता सीता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में नगर परिषद के विकास कार्यो एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिह द्वारा अजयगढ नगर एवं क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो की सराहना की।

यह भी पढ़े -पोस्टमास्टर के द्वारा खाते से राशि आहरित करने का लगाया आरोप, सफाईकर्मी ने डाक निदेशक से की शिकायत

विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में नगर एवं क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आज नगर परिषद द्वारा आयेाजित लोकापर्ण समारोह में लगभग 2 करोड की लागत से बने निर्माण कार्यो का लोकर्पण हो रहा है साथ ही 57 लाख की लागत से सुलभ काम्पेक्स का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूॅ कि अपनी विधानसभा में अधिक से अधिक विकास हो एवं गरीबों को न्याय के साथ ही शासन की योजनाओ का लाभ मिले। उन्होंने अजयपाल गेट बनवाने की घोषणा की तथा सभी जन समुदाय को दीपावली की अग्रिम शुभ कामनायें दीं।

बीबारसी द्वारा विधार्थियों को साइकिल वितरण कार्यक्रम भी इसी दौरान आयोजित था। बीआरसी अरविन्द सिंह ने अपनी कार्य योजना मुख्य अतिथि के सामने रखी। विधायक सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के बृजेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान रागिनी नामदेव, राजकुमार खटीक उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, अवध तिवारी, वीरेन्द्र जैन, गोविन्द कुशवाहा, राजेन्द्र खटीक सहित कर्मचारीगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, शिक्षकगण व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News