भगदड़: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ से मची भगदड़, 9 लोग घायल

  • बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस 9 के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़
  • घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • 9 लोग भगदड़ में कुचले जाने से गंभीर रूप से घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-27 05:32 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस 9 के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली त्योहार पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जैसे ही देर रात करीब दो बजे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन आई तो उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

हालांकि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन अधिक भीड़ होने की वजह से स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। और भगदड़ मच गई। 9 लोग भगदड़ में कुचले जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Tags:    

Similar News