पति और चार बच्चों को छोड़ प्रेमी के घर आई महिला, राजस्थान से आए परिजनों ने प्रेमी जोड़े को पीटा

राजस्थान से एक महिला अपने पति व चार बच्चों को छोडक़र प्रेमी के घर न्यूटन आ गई

Bhaskar Hindi
Update: 2023-08-03 12:35 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/परासिया। सोशल मीडिया के जरिए पनप रहे अजब-गजब प्रेमप्रसंग इन दिनों चर्चाओं में है। कुछ इसी तरह का अजीब मामला न्यूटनचिखली में सामने आया। यहां राजस्थान से एक महिला अपने पति व चार बच्चों को छोडक़र प्रेमी के घर न्यूटन आ गई। महिला को वापस राजस्थान ले जाने आए पति व परिजनों ने प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की और युवक के घर में तोडफ़ोड़ भी की है। इस दौरान महिला की बुआ बचानक बेहोश होकर गिरी और उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतका का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। संभावना जताई जा रही है कि अटैक से महिला की मौत हुई है।

सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूटन चिखली निवासी युवक का परिचय राजस्थान की एक महिला से हुआ। दोनों एक दूूसरे के इतने करीब आ गए कि महिला ने अपने पति, तीन बेटे और एक बेटी को छोडक़र प्रेमी के पास आ गई। मंगलवार शाम को दो चौपहिया वाहनों से महिला का पति, भाई और बुआ सहित अन्य परिजन न्यूटन पहुंचे। महिला को वापस चलने काफी समझाइश दी। इसके बाद भी वह वापस लौटने को तैयार नहीं थी। तब परिजनों ने महिला और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। विवाद के दौरान युवक के घर में तोडफ़ोड़ भी की गई। इसी दौरान महिला की बुआ का स्वास्थ बिगडऩे पर उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच-

न्यूटन चिखली चौकी प्रभारी एफएस मरकाम का कहना है कि टीकमगढ़ निवासी 35 वर्षीय गुड्डी बाई साहू राजस्थान के झालवाड़ा थाने अंतर्गत सीतापुर निवासी अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ न्यूटन चिखली आई थी। यहां स्वास्थ बिगडऩे से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पीएम कराया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News