Panna News: भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से आगे बढ़ रही है - योगेश ताम्रकार

  • सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित
  • जनता ने बीजेपी की बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की
  • बृजेंद्र खम्परिया ने किया आभार प्रदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-15 13:35 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पन्ना में एक दिवसीय सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के जिला पन्ना के प्रभारी सतना महापौर योगेश ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा की सक्रिय सदस्यता तथा प्राथमिक सदस्यता का कार्य भारतीय जनता पार्टी की संगठन संरचना व्यवस्था है। सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिस समर्पण भाव के साथ कार्य किया निश्चित रूप से समाज का हर वर्ग पार्टी के साथ जुडऩा चाहता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण के कारण ही हम लक्ष्य तक पहुंच सके। उन्होंने जनता का भी अभिवादन किया जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की।

ताम्रकार ने कार्यशाला में सक्रिय सदस्यता की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में सदस्यता अभियान का चरणबद्ध तरीके से समय सीमा में लक्ष्य को पूरा किया गया। जिसमें सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जनप्रतिनिधि बूथ तक के पदाधिकारियों ने बढक़र अपना योगदान दिया। यही वजह है कि जिले में बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ी है। जिससे जिले का नाम प्रदेश की टॉप टेन सूची में कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही आ पाया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और हमारे संगठन शिल्पियों के द्वारा जो मार्गदर्शन दिया गया है उसमें चलकर हम भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या का लक्ष्य को आगे ले जायेंगे।

आज भी कार्यकर्ता निरंतर सभी वर्गो के बीच पहुंचकर संगठन विस्तार की भूमिका निभा रहे हैं। आज जिले का भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के विचारों ओर सरकार की नीतियों को लेकर समाज के सशक्तिकरण में अपनी भूमिका निभाने में लगा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने बताया कि जिले की सक्रिय सदस्यता अभियान की आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में तय किए गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, राम अवतार पाठक, विवेक मिश्रा, कमल लालवानी सहित पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित रहे। कार्यशाला का सफल संचालन महामंत्री दीपेंद्र सिंह बुंदेला ने किया तथा आभार प्रदर्शन बृजेंद्र खम्परिया ने किया। 

Tags:    

Similar News