IND-W vs AUS-W: विमेंस टी-20 विश्व कप के 18वें मुकाबले में भारत को देखना पड़ा हार का मुंह, ऑस्ट्रेलिया ने 9 रनों से दर्ज की जीत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-13 13:37 GMT
Live Updates - Page 2
2024-10-13 16:24 GMT

टीम इंडिया ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने आठवें ओवर में पार किया 50 रनों का आंकड़ा। 

2024-10-13 16:22 GMT

ऑस्ट्रेलिया को मिली एक और सफलता

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज मेगन स्कुट ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स को पवेलियन का रास्ता दिखाकर टीम की झोली में एक और विकेट डाल दिया है। 

2024-10-13 16:17 GMT

पॉवर-प्ले हुआ खत्म

मुकाबले की दूसरी पारी में पॉवर-प्ले समाप्त हो चुका है। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन।

2024-10-13 16:15 GMT

भारत को लगा बड़ा झटका

दूसरी पारी में सोफी मोलिनक्स ने समृति मंधाना को पवेलियन रवाना कर टीम इंडिया को बड़ा झटका दे दिया है।

2024-10-13 16:05 GMT

26 रन पर भारत को लगा पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा। टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर लौटी पवेलियन।

2024-10-13 15:58 GMT

दूसरी पारी शुरू, भारत के सामने 152 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। भारत को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। क्योंकि, यह इस टी-20 का सबसे लक्ष्य है। टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 152 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। अगर भारत यह मैच जीतने सफल होता है तो सेमीफाइनल का रास्ता साफ होगा। ऐसे में भारत को हर हालत में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। 

2024-10-13 15:41 GMT

पहली पारी की हुई समाप्ति

पहली पारी की समाप्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 153 रन का लक्ष्य सेट किया। शारजाह में विमेंस टी-20 विश्व कप में पहली बार पार हुआ 150 रनों का आंकड़ा।

2024-10-13 15:39 GMT

भारत के नाम एक और सफलता

19वें ओवर की पांचवी गेंद पर सोफी मोलिनक्स हुई रन आउट।

2024-10-13 15:38 GMT

ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका

मुकाबले में भारतीय गेंदबाज श्रेयांका पाटिल ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर एनाबेल सदरलैंड को बोल्ड किया।

2024-10-13 15:32 GMT

भारत की झोली में एक और सफलता

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिप्ती शर्मा ने अच्छे लय में खेल रही एलीस पेरी को पवेलियन रवाना किया।

Tags:    

Similar News