Women's T-20 World Cup: मुकाबले में टीम इंडिया ने 82 रनों से दर्ज की जीत, 90 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई टीम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-09 13:41 GMT
Live Updates - Page 2
2024-10-09 15:48 GMT

पारी की शुरुआत होते ही श्रीलंका को लगा पहला झटका

पारी की शुरुआत होते ही भारतीय गेंदबाज रुपाली ठाकुर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विशमी गुणरत्ने पवेलियन भेजा।

2024-10-09 15:46 GMT

दूसरी पारी की हुई शुरुआत

भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टी-20 विश्व कप मुकाबले में दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। टीम के लिए पारी की शुरुआत विशमी गुणरत्ने और कप्तान चमारी अथापथु क्रीज पर उतरे।

2024-10-09 15:34 GMT

20 ओवरों में टीम इंडिया ने बनाए 172 रन

भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के 12वें मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 172 रन बनाए।

2024-10-09 15:21 GMT

भारत को 17 वें ओवर में लगा तीसरा झटका

विमेंस टी-20 विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा लौटी पवेलियन।

2024-10-09 15:13 GMT

15 ओवर का खेल हुआ खत्म

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 15 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन।

2024-10-09 15:02 GMT

भारत को लगातार दूसरा झटका

टी-20 विश्वव कप में स्मृति के बाद शेफाली भी हुई आउट।

2024-10-09 15:00 GMT

भारत को लगा पहला झटका

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को पहला झटका स्मृति के विकेट से लगा। स्मृति 50 रन बनाकर रन आउट हुई।

2024-10-09 14:58 GMT

स्मृति ने पूरे किए 50 रन

विमेंस टी-20 विश्व कप में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

2024-10-09 14:55 GMT

पूरा हुआ 10 ओवरों का खेल

भारत बनाम श्रीलंका टी-20 विश्व कप मुकाबले में इंडियन विमेंस टीम ने 10 ओवरो में बिना विकेट गवांए 78 रन बना लिए।

2024-10-09 14:42 GMT

टीम ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान बनाए 78 रन

श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने 10 ओवरों में बिना किसी नुकसान बनाए 78 रन। टीम के लिए स्मृति ने 30 गेंदों में 42 रन बनाए। वहीं, शेफाली ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए

Tags:    

Similar News