रेसिपी: कुछ सिंपल खाने का मन करे तो बनाए तड़के वाली साउथ इंडियन कर्ड राइस, यहां जानिए पूरी रेसिपी

  • ट्राई करें तड़के वाला दही चावल
  • इसे बनाने में काफी कम समय लगता है
  • यहां जानिए पूरी रेसिपी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-27 12:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खिचड़ी की तरह दक्षिण भारत में दही चावल एक कंफर्ट फूड के तौर पर खाया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे खाने के अंत में परोसा जाता है। तड़के वाली साउथ इंडियन दही चावल या कर्ड राइस बनाना बहुत आसान है। कुछ बेसिक इंग्रीडियंट और तड़के के साथ दही चावल को झटपट तैयार किया जा सकता है। टेस्टी होने के साथ-साथ दही चावल काफी पोष्टिक भी होता है। जब आपके पास समय की कमी हो या कुछ हल्का खाने का मन करे तो झटपट बनने वाली टेस्टी कर्ड राइस जरूर ट्राई करें।

सामग्री -

चावल - 1 कप

पानी - 1.75 कप

दही - 1 कप

दूध - 1/2 कप

हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच

अदरक - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

काली मिर्च

धनिए पत्ता

तड़का के लिए -

तेल - 3 बड़ा चम्मच

मूंगफली - 1/4 कप

जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

सरसों - 1/2 छोटा चम्मच

उड़द दाल - 1 छोटा चम्मच

चना दाल - 1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च- 1 बड़ा चम्मच

अदरक - 1 चम्मच

करी पत्ता

प्याज - 1/4 कप

शिमला मिर्च- 1/4 कप

टमाटर - 1/4 कप

नमक - 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पत्ता

वीडियो क्रेडिट - Kabita's Kitchen

Tags:    

Similar News