बिहार सियासत: 'लोकसभा चुनाव में हमारे साथ अन्याय हुआ है...', पशुपति पारस ने जेपी नड्डा से जाहिर की नाराजगी

  • राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने दिया बयान
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जाहिर की नाराजगी
  • लोकसभा चुनाव में पार्टी के साथ नाइंसाफी होने की बात की

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-31 18:25 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद में बुधवार को हुई कार्यवाही में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के साथ अन्याय हुआ है। मगर, इसके बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन को समर्थन दिया। दरअसल, एनडीए ने अपने सहयोगी दलों में शामिल लोजपा पार्टी को एक भी सीट नहीं दी थी। इसी बात से खफा होकर पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था।

पशुपति पारस ने जाहिर की नाराजगी 

बता दें, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के बंटवारे के बाद पशुपति पारस ने लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय की स्थापना की थी। इसके बाद पुशपति पारस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारे साथ गलत हुआ। लेकिन, इसके बावजूद हमने अपनी वफादारी नहीं बदली। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से आशा है कि वह इस बात को समझेंगे और बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को उचित प्रतिनिधित्व देंगे।

इसके बाद पशुपति पारस ने आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में यदि भाजपा हाईकमान की ओर से हमें उचित सम्मान नहीं मिला। तो हम राज्य की सभी 243 सीटों पर अपने बलबूते चुनावी मैदान में उतरेंगे। पशुपति पारस ने कहा कि उपचुनाव में रालोजपा एनडीए से राज्य की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करेगी। बता दें, लोकसभा चुनाव में इन चार सीटों के विधायकों ने जीत दर्ज करके संसद पहुंचे हैं। इसके बाद अब इन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की हुई बैठक

बिहार में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन, इससे पहले पशुपति पारस चुनाव को लेकर कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। पटना स्थित रालोजपा के कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहें। इस दौरान बैठक में प्रखंड अध्यक्षा, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी शामिल हुए थे। 

Tags:    

Similar News