लोकसभा चुनाव 2024: पांचवे चरण में चुनाव लड़ रहे 695 में 159 दागी कैंडिडेट्स, इनमें 122 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

  • देश में 20 मई को लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण
  • 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान
  • 695 में से 159 दागी उम्मीदवार

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-19 11:54 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के सात में से पांचवे चरण का मतदान कल यानी 20 मई को है। इस चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा। पांचवे चरण के मैदान में कुल 695 कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह और राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है। इस चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस रिपोर्ट में 695 प्रत्याशियों में से 159 को दागी बताया गया है। जबकि, इसमें से भी 122 ऐसे प्रत्याशी है जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पांचवे चरण में 159 दागी कैंडिडेट्स 

पांचवे चरण में 159 दागी उम्मीदवार की लिस्ट में 10 पर हेट स्पीच देने का मामला दर्ज हैं। जबकि, 29 प्रत्याशियों पर महिलाओं से अत्याचार का मामला दर्ज हैं। इसके अलावा एक प्रत्याशी पर दुष्कर्म का मामला है। कुल दागी प्रत्याशियों में से 28 पर हत्या करने के प्रयास का केस चल रहा है। जबकि , चार प्रत्याशी ऐसे है जिन पर हत्या का केस दर्ज है।

इन पार्टी के दागी सबसे अधिक 

इस चरण में 159 दागी कैंडिडेट्स अलग-अलग राजनीति दलों में से है। इनमें से सबसे भाजपा के 19। जबकि, बीजेडी और आरजेडी के सबसे कम एक-एक प्रत्याशी है। इसके अलावा कांग्रेस के 8, तृणमूल कांग्रेस के 3 और शिवसेना (उद्धव गुट) के तीन दागी कैंडिडेट्स मैदान में हैं।

पांचवे चरण के दागी कैंडिडेट्स की लिस्ट 

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशआपराधिक मामले गंभीर आपराधिक मामले
महाराष्ट्र 6245
उत्तरप्रदेश 2926
पश्चिम बंगाल2119
बिहार 1513
झारखंड 1809
ओडिशा 1208
जम्मू-कश्मीर 0202
लद्दाख0000
कुल 159122
 
यह भी पढ़े -पांचवें चरण में 49 सीटों पर ये फैक्टर तय करेंगे पार्टियों की हार-जीत का फैसला, जानिए कौन से हैं वो पांच फैक्टर
Tags:    

Similar News