आपदा में अपील: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा आपदा में मंत्रियों को मदद करनी चाहिए

  • आपदा के बाद राहत कोष मिलना चाहिए
  • प्रदेश में संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास
  • आपदा में भारत सरकार को दिल खोलकर पैसा देना चाहिए
  • विधायकों से वेतन छोड़ने की अपील

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-29 12:26 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बयानों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर हमले किए। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर कहा कि, "मुख्यमंत्री ने एक अच्छी पहल की है। उन्होंने विधायकों से भी कुछ समय के लिए अपना वेतन छोड़ने की अपील की है, ताकि प्रदेश में वित्तीय संकट से बाहर आने में कुछ मदद मिले। हम प्रदेश में संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं, चाहे वह आबकारी नीति को मजबूत करने की बात हो या जल संसाधन या खनन प्रक्रिया के जरिए हो, हमें केंद्र से जो आपदा के बाद राहत कोष मिलना चाहिए था वह अभी तक नहीं मिला है। आपदा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ में बहुत सीमित धनराशि मिली है, फिर भी हमारा प्रयास प्रदेश में समान विकास सुनिश्चित करना है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "कोरोना काल में पंजाब के हम सभी मंत्रियों ने अपना एक महीने का वेतन छोड़ दिया था। जब भी ऐसी आपदा आए, बाढ़ आए, तो भारत सरकार को दिल खोलकर पैसा देना चाहिए, आपदा के बाद राज्य को अपने पैरों पर खड़ा करने में उन्हें मदद करनी चाहिए।

Tags:    

Similar News