व्यापार-आवाजाही में मदद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के भूमि पत्तन पेट्रापोल में यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार का करेंगे उद्घाटन

  • यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार का उद्घाटन
  • भारत तथा बंगलादेश के बीच अहम प्रवेश द्वार
  • 70 फीसदी भूमि आधारित व्यापार यहीं से होता है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-26 13:20 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल के दिन रविवार को पश्चिम बंगाल के भूमि पत्तन पेट्रापोल में यात्री टर्मिनल भवन और मैत्री द्वार का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें भूमि पत्तन पेट्रापोल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा भूमि बंदरगाह है, जो भारत तथा बंगलादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य के लिए एक अहम प्रवेश द्वार है।

भूमि पत्तन पेट्रापोल भारत-बंगलादेश के बीच एक महत्वपूर्ण बॉर्डर क्रॉसिंग है। पेट्रापोल (भारत)-बेनापोल (बंगलादेश) व्यापार और यात्री आवाजाही दोनों के लिए अहम है। भारत और बंगलादेश के बीच एक साल में 23.5 लाख से ज़्यादा यात्रियों की आवाजाही यहां से होती है। दोनों देशों के बीच करीब 70 फीसदी भूमि आधारित व्यापार इसी बंदरगाह के जरिए होती है। 

पेट्रापोल लैंड पोर्ट भारत का आठवां सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह है। मैत्री द्वार दोनों देशों द्वारा सहमत जीरो लाइन पर एक संयुक्त कार्गो गेट है। 9 मई 2023 को गृहमंत्री शाह ने इसका शिलान्यास किया था। भूमि पत्तन पेट्रापोल पर डे करीब 600-700 ट्रक आते हैं।

आपको बता दें पीएम मोदी ने सभी दक्षिण एशियाई देशों के साथ सांस्कृतिक और व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने प्राधिकरण को एक नई गति, दिशा और आयाम प्रदान किया है।

Tags:    

Similar News