हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: इंडियन नेशनल लोकदल ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, आदित्य चौटाला डबवाली से लड़ेंगे चुनाव

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल का बसपा से गठबंधन
  • गठबंधन की तरफ से अभय चौटाला को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है
  • इनेलो 53 और बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-12 04:33 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। आदित्य चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। बुधवार देर रात इनेलो ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की।  प्रत्याशियों की सूची में पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला की पत्नी सुनैना को फतेहाबाद से उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि आदित्य चौटाला को डबवाली से प्रत्याशी बनाया है। 

सूची में मुलाना से प्रकाश भारती, पुन्हाना से दया भड़ाना, नूंह से ताहिर हुसैन, पिहोवा से बलदेव सिंह वड़ैच, नीलोखड़ी से बलवान वाल्मिकि, फिरोजपुर झिरका से मोहम्मद हबीब, टोहाना से कुणाल करण सिंह, जुलाना से सुरेंद्र लाठर और इसराना (SC) से सूरजभान नारा को चुनावी मैदान में उतारा है। 

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता अभय सिंह चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इनेलो पार्टी ने विभिन्न विधानसभाओं के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। हर प्रत्याशी अपने क्षेत्र की तरक्की और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

आपको बता दें इनेलो और बसपा के बीच जुलाई महीने में गठबंधन हुआ था। समझौते के अनुसार प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से इनेलो 53 सीटों और बसपा 37 सीटों पर लड़ रही है। इनेलो-बसपा गठबंधन की तरफ से अभय चौटाला को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है।

Tags:    

Similar News