विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की समलखा विधानसभा सीट से बीजेपी ने 43 वर्षीय युवा चेहरे मनमोहन भड़ाना को चुनावी मैदान में उतारा

  • मनमोहन भड़ाना करतार सिंह भडाना के बेटे
  • 2019 में कांग्रेस के धरम सिंह छोकर जीते
  • 2014 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय रविंदर मछरौली जीते
  • 2009 में एचजेसीबीएल के धर्म सिंह की जीत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-22 05:35 GMT

डिजिटल डेस्क, समलखा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में समलखा विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, समलखा एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 43 वर्षीय युवा चेहरे मनमोहन भडाना को समलखा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मनमोहन भड़ाना करतार सिंह भडाना के बेटे है।

 

2019 के विधानसभा सीट में कांग्रेस के धरम सिंह छोकर ने जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी के शशिकांत कौशिक को हराया था। इस बार समलखा विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

2014 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय रविंदर मछरौली और 2009 में एचजेसीबीएल के धर्म सिंह की जीत हुई थी।

Tags:    

Similar News