Baba Siddique Shot Dead: दो आरोपी हिरासत मेंं, बिश्नोई गैंग पर शक, सीबीआई ने शुरू की हत्या की जांच

  • एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या
  • पुलिस ने तीन में से दो शूटर्स को किया गिरफ्तार
  • मामले में बिश्नोई एंगल से जांच कर रही सीबीआई

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-12 19:28 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के बांद्रा (पूर्व) इलाके में शनिवार रात राकांपा (अजित) नेता और पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक हत्यारे कार में सवार होकर आए थे। सिद्दीकी पटाखा फोड़ रहे थे, इसी दौरान उन पर गोली चलाई गई। तीन आरोपियों में से दो को निर्मल नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से एक यूपी जबकि दूसरा हरियाणा का शूटर बताया जा रहा है। पहले आरोपी की पहचान शिवा के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह वारदात किसी बड़े गिरोह ने अंजाम दी है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम भी मुंबई आ सकती है। दिल्ली पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात में दिल्ली के शूटरों का हाथ हो सकता है। फायरिंग में इस्तेमाल 9.9 एमएम पिस्तौल पुलिस ने बरामद कर ली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लारेंस बिश्नोई गैंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है। क्योंकि लारेंस ने अब तक अभिनेता सलमान खान के करीबियों को निशाना बना है। पंद्रह दिन पहले भी सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली थी।

 

बेटे के दफ्तर आए थे सिद्दीकी

सिद्दीकी शनिवार शाम बांद्रा (पूर्व) के खेरवाड़ी स्थित राम मंदिर परिसर में अपने विधायक बेटे जीशान के दफ्तर आए थे। रात 9.15 से 9.20 बजे वे ऑफिस से बाहर निकले थे। रात 9.30 बजे के आसपास अज्ञात हमलावरों ने उन पर 6 राउंड फायरिंग की। इनमें से चार गोली सिद्दीकी को लगी। एक गोली उनके सीने और दूसरी पेट में लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी हत्या क्यों की गई, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

 

यह भी पढ़े -कौन थे बाबा सिद्दीकी? जिनकी इफ्तार पार्टी में शिरकत करते थे बॉलीवुड सितारे

घटना कैसे हुई?

- सिद्दीकी अपने बेटे के कार्यालय के पास पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई।

- तीनों हमलावरों ने रुमाल से चेहरा ढक रखा था।

- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई। पूरे मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

- बाबा सिद्दीकी के साथ मौजूद एक और व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

 

 

Tags:    

Similar News