अपराध: बेंगलुरु के होटल में उज़्बेक महिला का शव मिला

बेंगलुरु के एक होटल में उज्बेकिस्तान की एक महिला मृत पाई गई। पुलिस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-14 09:04 GMT

बेंगलुरू, 14 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु के एक होटल में उज्बेकिस्तान की एक महिला मृत पाई गई। पुलिस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।

मृतका की पहचान ज़रीना के रूप में हुई है। पुलिस के मुुताबिक, चार दिन पहले वह टूरिस्ट वीजा पर बेंगलुरु आई थी। शेषाद्रिपुरम इलाके में बीडीए ब्रिज स्थित होटल में वह ठहरी थी।

हालांकि, होटल स्टाफ को जरीना के एक दोस्त द्वारा फोन कर अलर्ट किया गया था। यह फोन बुधवार रात 10:30 बजे के आसपास किया गया था। होटल कर्मचारी लगातार दरवाजा खटखटा रहे थे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी। इसके बाद जब 'मास्टर की' के मदद से दरवाजा खोला गया, तो खून से लथपथ जरीना का शव जमीन पर पड़ा मिला, जिसे देखकर होटल के कर्मचारी अचंभित हो गए।

इसके बाद फौरन पुलिस को जानकारी दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उज्बेकिस्तान की महिला का मर्डर किया गया है। पुलिस ने बताया कि जरीना के चेहरे पर घूसा मारा गया था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे।

पुलिस ने बताया कि राहुल नामक शख्स ने जरीना के लिए 16 मार्च तक होटल में कमरा बुक किया था।

पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

होटल मैनेजर गोरव कुमार सिंह ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News