लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में मिथिलेश तिवारी को प्राप्त है अश्विनी का 'वरदहस्त'

भाजपा नीत एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) को छोड़कर सभी दलों ने अपने उम्मीदारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने खाते में आई सभी 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-25 06:10 GMT

पटना, 25 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा नीत एनडीए में शामिल लोजपा (रामविलास) को छोड़कर सभी दलों ने अपने उम्मीदारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अपने खाते में आई सभी 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

भाजपा ने बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। पौराणिक और ऐतिहासिक बक्सर प्रदेश की 'हॉट सीट' मानी जाती रही है।

पिछले दो चुनाव से यहां भाजपा का कमल खिलता रहा है और अश्विनी चौबे विजयी हुए हैं। लेकिन इस चुनाव में भाजपा ने चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को टिकट थमा दिया।

कहा जाता है कि मिथिलेश तिवारी को शुरू से ही अश्विनी चौबे का वरदहस्त प्राप्त होता रहा है। मिथिलेश तिवारी की गिनती भाजपा के तेज तर्रार युवा नेता के रूप में होती रही है। माना जा रहा है कि इन्हें चौबे के नजदीक रहने के कारण भी बक्सर का उम्मीदवार बनाया गया है।

वैसे, मिथिलेश तिवारी के लिए बक्सर की रहा इतनी आसान भी नहीं है। विरोधी यहां की लड़ाई को 'भीतरी' और 'बाहरी' भी बनाने की तैयारी कर सकते हैं। तिवारी गोपालगंज के रहने वाले हैं।

बक्सर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें ब्रह्मपुर, डुमरांव, बक्सर, राजपुर और कैमूर जिले का रामगढ़ और रोहतास जिले की दिनारा विधानसभा सीट शामिल हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे ने जगदानंद सिंह को चुनाव में हराया था। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के सुशील कुमार सिंह रहे थे वहीं, चौथा नंबर नोटा का रहा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News