आईएएनएस न्यूज प्वाइंट: मुंबई के 7 स्टेशनों के नाम बदले गए, अहमदनगर हुआ 'अहिल्यानगर'

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर की याद में अहमदनगर शहर का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' कर दिया। इसके अलावा मुंबई के सात उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-13 12:12 GMT

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को इंदौर की रानी अहिल्याबाई होल्कर की याद में अहमदनगर शहर का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' कर दिया। इसके अलावा मुंबई के सात उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदल दिए। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।

इसी तरह, पुणे जिले के वेल्हे तालुका का नाम उस ऐतिहासिक किले के नाम पर 'राजगढ़' रखा गया है, जो 27 वर्षों तक छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य की पहली राजधानी था।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे पर सात उपनगरीय स्टेशनों का आधुनिक पहचान के साथ नाम बदलने को भी मंजूरी दे दी।

करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग स्टेशन कर दिया गया, सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन का नाम डोंगरी स्टेशन होगा, मरीन लाइन्स का नाम मुंबादेवी स्टेशन होगा, चर्नी रोड का नाम गिरगांव स्टेशन रखा गया है, कॉटन ग्रीन का नाम कालाचौकी स्टेशन होगा, डॉकयार्ड का नाम मझगांव स्टेशन होगा। उसी तरह किंग्स सर्कल का नाम तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्टेशन रखा गया है।

महाराष्ट्र विधानमंडल की मंजूरी के बाद, इन नाम-परिवर्तनों का प्रस्ताव कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेलवे को भेजा जाएगा।

पिछले साल, राज्य सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Similar News