अगला 'रतन' कौन?: रतन टाटा के बाद कौन होगा टाटा ग्रुप का उत्तराधिकारी? जानें किसे सौंपा जा सकता है हजारों करोड़ की विरासत को संभालने का जिम्मा

  • रत्न टाटा के बाद टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी की चर्चांए तेज
  • हजार करोड़ों की संपत्ति का किसे मिलेगा जिम्मा
  • जानें संभावित चेहरों के नाम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-09 22:19 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिजनेस जगत में आज की रात सबसे गमगीन है। भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अपनी दानवीरता और समाजसेवक के रूप में जाने जाने वाले रतन टाटा की टाटा ग्रुप को विकसित करने के पीछे अहम योगदान रहा है। उनके लीडरशीप में टाटा कंपनी ने देश से लेकर दुनिया तक अपने सामराज्य का विस्तार किया। रतन टाटा के निधन से देश ही नहीं बल्कि दुनिया को भी बड़ा नुकसान हुआ है। वह अपने पीछे 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद अब सवाल यह है कि आखिर टाटा ग्रुप की कमान कौन संभालेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उन संभावित उद्योगपतियों के बारे में जो टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी बनने की रेस में शामिल हैं।

टाटा ग्रुप के संभावित उत्तराधाकिरी के नाम

रतन टाटा की कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपनी जिंदगी में शादी नहीं की थी। इस वजह से उनके निधन के बाद अब टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी की चर्चा तेज हो गई हैं। हर किसी के जहन में यही सवाल है कि उनके 3800 करोड़ रुपये और टाटा ग्रुप के सामराज्य की वारिस कौन होगा? हालांकि, इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल जाएगा। इससे पहले भी टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी पर कई नामों की अटकलें लगाई जा चुकी है। वर्तमान में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन है। वह साल 2017 से पद संभाल रहे हैं। अगर बात करें टाटा ग्रुप के अलग-अलग होल्डिंग कंपनियों की तो इनमें रतन टाटा के परिवार के कई सदस्यों को अलग-अलग जिम्मा सौंपा जा सकता हैं।

नोएल टाटा

टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी की लिस्ट में नोएल टाटा का नाम की चर्चा सबसे तेज हैं। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई है। वह नवल टाटा और सिमोन के बेटे हैं। अगर पारिवारिक संबंधो को देखे तो नोएल टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी बन सकते हैं। इसके अलावा उत्तराधिकारी के लिस्ट में नोएल टाटा की बेटी माया बेटा नेविल और बेटी लीह टाटा का भी नाम शामिल हैं। वह टाटा के संभावित वारिस हैं।

माया टाटा

माया टाटा की उम्र 34 साल की है। वह वर्तमान में टाटा ग्रुप में अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। माया ने बेयस बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से पढ़ाई की है। वह टाटा ऑपरच्यूनिटी ऑफ फंड और टाटा डिजिटल में बड़ा पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा टाटा न्यू में उनका अहम योगदान है। माया को अपने विजन और सटिक रणनीति के लिए जाना जाता है। वह टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी बनने की काबिलियत रखती है।

नेविल टाटा

टाटा ग्रुप के संभावित उत्तराधाकिरी की लिस्ट में नेविल टाटा का नाम भी शामिल हैं। 32 साल वर्षीय नेविल अपने फैमली बिजनेस को ग्रो करने में काफी अहम योगदान निभा रहे हैं। उन्होंने टोयोटा किर्लोस्कर ग्रुप की मानसी किर्लोस्कर से शादी की है। वर्तमान में नेविल स्टार बाजार के हेड हैं। यह कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के अंतर्गत आती है। वह टाटा ग्रुप के फ्यूचर लीडर की रेस में हैं। उनमें टाटा ग्रुप के उत्तराधिकारी बनने की खूबी है।

लीह टाटा

लीह टाटा की उम्र 39 साल की है। वह नोएल टाटा के तीनों बच्चों में बड़ी बेटी हैं। लीह को टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की रीढ़ माना जाता है। उन्होंने स्पेन के आईई बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। ताजा होटल्स रिजॉर्ट्स और पैलेसेज को विस्तार करने के लिए लीह ने अहम योगदान दिया है। मौजूदा समय में वह इंडियन होटल कंपनी के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल रही है। टाटा ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को ग्रो करने के लिए लीह निरंतर प्रयास कर रही हैं। उनमें टाटा ग्रुप के उत्तराधारिकारी बनने के सारे गुण हैं।

बिजनेस की दुनिया में भारत के सबसे दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा ने अपनी जिंदगी के अंतिम दिनों तक समाजसेवा और बिजनेस स्ट्रेटीजीस पर निरंतर काम करते रहे हैं। उनके निधन से टाटा ग्रुप के उत्तराधाकारी की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई हैं। खैर,अब देखने यह है कि आखिर टाटा ग्रुप की विरासत को उनके परिवार में से कौन आगे ले जाएगा। साथ ही, उनके परिवार के फ्यूचर लीडर्स भविष्य में टाटा ग्रुप के इनोवेशन, इंटेग्रिटी और सामाजिक प्रभाव को कैसे अदा करते हैं।

Tags:    

Similar News