रतन टाटा का अंतिम सफर: दिग्गज उद्योगपति टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र में तमाम सरकारी कार्यक्रम हुए रद्द, सीएम एकनाथ सिंदे ये क्या बोल गए?

  • बुधवार को देश ने खोया एक 'रत्न'
  • ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
  • एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम और अंबानी पहुंचे थे अस्पताल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-10 03:29 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा 86 वर्ष की उम्र में चल बसे। जिसके चलते आज (10 अक्टूबर) महाराष्ट्र के तमाम सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। दरअसल, देन ने अपना एक 'रत्न'  मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बुधवार (9 अक्टूबर) को खो दिया। रात में उनके निधन की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हॉस्पिटल पहुंचे।

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा- उद्योगपति रतन टाटा के निधन के कारण कल मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 

शिंदे ने क्या कहा?

रतन टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा- भारत के रत्न रतन टाटा अब नहीं रहे, यह सभी के लिए बहुत दुखद समाचार है। बड़ी संख्या में लोग उनसे प्रेरित और प्रेरित थे। वह महाराष्ट्र का गौरव हैं, उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। रतन टाटा हमारे देश के कोहिनूर थे। उन्होंने देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है, वह एक 'देशभक्त' और 'देश प्रेमी' थे। उनके रिश्तेदारों ने कहा है कि उन्हें दर्शन के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एनसीपीए में रखा जाएगा। 

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था धुआंधार चुनाव प्रचार, मोहन मैजिक से जाटलैंड - अहीरवाल बेल्ट में खिला कमल

डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा के निधन का शोक जताया। उन्होंने कहा- रतन टाटा न केवल एक बहुत सफल उद्योगपति थे, बल्कि देश और समाज के लिए जिस तरह से उन्होंने काम किया, उससे वे एक बड़ी शख्सियत भी थे। उन्होंने न केवल सफल उद्योग स्थापित किए बल्कि एक ट्रस्ट, एक ब्रांड स्थापित किया, जिसने हमारे देश को वैश्विक छवि दी। एक बहुत बड़े दिल वाला व्यक्ति आज हमें छोड़कर चला गया, यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़े -मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा, 86 रनों से बांग्लादेश को दी मात

Tags:    

Similar News