पेरिस पैरालंपिक: पैरालिंपियन खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी, ढोल-बाजे के साथ लोग मौजूद

  • पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
  • रिकॉर्ड 7 स्वर्ण समेत 29 पदक
  • धैर्य, प्रतिभा और उपलब्धियों से भारत आज ऊंचाई पर खड़ा है

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-10 04:16 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक में भाग लेने के पैरालिंपियन आज दिल्ली पहुंचेंगे। लोग खिलाड़ियों के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-बाजे के साथ मौजूद हैं। पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। उन्होंने न केवल रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि बाधाओं को भी तोड़ा है। पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है।

 आपको बता दें पेरिस पैरालंपिक में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। अबकी बार भारत ने रिकॉर्ड 29 पदक हासिल किए। इसमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक हैं। पदक तालिका में भारत 18वें स्थान पर रहा। इस शानदार प्रदर्शन से पिछले सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक समेत कुल 19 पदक जीते थे। भारत ने इस बार पैरालिंपिक में भाग लेने के लिए 84 एथलीटों का अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा था।

दूसरी तरफ स्वर्ण पदक से चूकी विनेश फोगाट को लेकर ओलंपियन पहलवान और जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के अंकल महावीर फोगाट ने कहा, "उसने पेरिस ओलंपिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में अयोग्य हो गईं। यह मेरी निजी राय है कि उसे 2028 ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहिए। स्वर्ण पदक मेरा सपना है, वह तो नहीं मिली लेकिन भारत के लोगों ने उसे बहुत प्यार दिया और लोगों को उससे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। जिसस लोगों को दुख हुआ लेकिन सबको मुझे और लोगों को उम्मीद थी इस बार नहीं लेकिन 2028 में वह स्वर्ण पदक लाएगी।...उसने जो ये राजनीति में आने का फैसला लिया है, उससे मैं दुखी हूं। अगर वह यह फैसला 2028 ओलंपिक के बाद लेता तो बढ़िया होता।

Tags:    

Similar News