मौसम अपडेट: एमपी की राजधानी समेत कई जगहों से मानसून ने लिया विदा, दिन में धूप, रात को ठंड, जानें कैसा रहने वाला है और राज्यों का मौसम

  • दिल्ली में लोग गर्मी से रहेंगे कुछ और दिन परेशान
  • एमपी की कई जगहों मानसून ले चुका है विदा
  • अन्य राज्यों में ऐसा रहने वाला है मौसम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-06 05:37 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कई जिलों से मानसून धीरे-धीरे विदा ले रहा है। भोपाल, इंदौर समेत कई और जगहों पर भी मानसून की विदाई देखने मिल रही है। वहीं मानसून की विदाई के बाद तापमान में बढ़ोतरी नजर आ रही है। धूप और गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं शाम होने तक बादल देखने को मिलते हैं। जिसके चलते ठंडी हवा महसूस हो सकती है। रातें भी ठंडी महसूस होती हैं। वहीं दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली एनसीआर में बारिश के कोई आसार नजर आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने की वजह से शहर को ग्रीन जोन में रखा गया है। हालांकि, आज मौसम साफ रहेगा लेकिन दिल्ली एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी नजर आएगी।

कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहने की संभावना है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 34.40 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं सोमवार को तापमान में फिर बढ़ोतरी नजर आएगी जिसमें अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

 

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री ने सिंगौरगढ़ किले के हाथी दरवाजा का भ्रमण कर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, बोले - 'रानी दुर्गावती जयंती अद्वितीय मनी'

कैसा रहेगा एमपी का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी हो रही है। पश्चिमी हिस्सों में अब भी गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसा ही मौसम आने वाले 4-5 दिनों में देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कई जिलों में बूंदा बांदी होने के आसार हैं। जिसमें सतना, रीवा, मंडला, सीधी, मऊगंज, डिंडौरी, सिंगरौली और अनूपपुर के साथ कई और जिले भी शामिल हैं। आज पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़े -बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया में हुए बड़े फेरबदल, इस खिलाड़ी को मिला ओपनिंग करने का मौका

बिहार में क्या हैं हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बूंदा बांदी भी होने के आसार हैं। साथ ही कई जगहों पर लोग गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान रहे। इसके अलावा कुछ जगहों पर चमक के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। जिसे देखकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

 

यह भी पढ़े -मोदी ने कहा - कांग्रेस गरीबों को गरीब ही बनाकर रखना चाहती है, विरासत संग्रहालय का लोकार्पण

Tags:    

Similar News